फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साहित्यिक योगदान पर पीयू की डॉ. सिद्धू सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग की अध्यक्ष व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परमजीत कौर सिद्धू को रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा 'बीबी जागीर कौर संधू सर्वोत्तम महिला पुरस्कार (2021) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पंजाबी साहित्य व आलोचना के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् के रूप में डॉ. सिद्धू अब तक 5 पुस्तकें लिख चुकी हैं और उनके 75 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।

पूर्व में मिले मुख्य सम्मान
वर्ष 2013: पुस्तक पंजाबी नावल- सिद्धांत ते समीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ आलोचना ग्रंथ पुरस्कार (हरियाणा सरकार)।
वर्ष 2019: दलित साहित्य आलोचना के लिए डॉ. अंबेडकर साहित्य श्री राष्ट्रीय सम्मान (भारतीय दलित साहित्य अकादमी)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें