फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुरोहित की विदाई आज, कटारिया कल संभालेंगे कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की मंगलवार को राज भवन में विदाई पार्टी होगी। उनकी पार्टी में पंजाब, चंडीगढ़ के अधिकारी, मंत्री व विधायक भी हिस्सा ले सकते हैं। सीएम मान का दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने का प्रोग्राम है, इसलिए उनके इस विदाई पार्टी में पहुंचने की संभावना कम है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पुरोहित की विदाई पार्टी होगी। इसके बाद ही नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 3 बजे शहर पहुंचेंगे। कटारिया का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह है। सीएम मान ने ही इस संबंध में ही पिछले कल जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद उनका स्वागत करेंगे और साथ ही पंजाब की तरक्की के लिए उनके साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें