शहर में चल रहे पपेट शो के तहत आज शाम 7 बजे सेवन ‘द म्यूजिकल मेन मेनागेरी’ का मंचन किया जाएगा। इस शो का मंचन आयरलैंड के निर्देशक टोनी करेंगे।
बीते दिन स्पेन के पपेट डायरेक्टर एनाएटो रोका ने स्पेनिश कहानी ‘सेवन लिटिल किड्स’ का मंचन किया। 35 मिनट के इस पपेट शो में बच्चों की दुनिया को बहुत खूबी से दिखाया गया।
शो का विषय था, लिटिल किड्स और उनका एक बकरी से लगाव। यह कहानी है सेवन लिटिल किड्स की, जिसका मंचन टैगोर थिएटर-18 में हुआ।
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर हरियाणा और टैगोर थियेटर सोसाइटी द्वारा इस पांच दिवसिय पपेट शो का आयोजन किया जा रहा है।