फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरानो मरीजों का तनाव पंजाबी गायक नौबी सिंह ने किया दूर.. मैंनू लहंगा लै दे महंगा.. पर जमकर नचाया

विज्ञापन
श्री अरबिंदो स्कूल -27 में बने कोविड सेंटर में गायक नौबी सिंह के साथ नाचते कोरोना मरीज। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। संगीत को तनाव दूर करने के लिए बेहतर माध्यम माना जाता है। इसी मकसद से पंजाबी गायक नौबी सिंह ने सेक्टर-27 स्थित श्री ऑरबिंदो स्कूल में कोविड सेंटर में संक्रमितों के लिए गीत गाए और उनके साथ डांस किया। इस दौरान मरीजों ने गायक से मैनूं लहंगा लैदे महंगा.. वे मर जाणया.. गाने की फरमाइश की और उस पर जमकर नाचे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कोविड केअर सेंटर में आठ मरीज थे। इनकी देखरेख के लिए दो डॉक्टर भी साथ थे। मरीजों और गायक के बीच दूरी बनाए रखने के लिए बीच में रस्सी बांधी गई थी। सभी मरीजों के गायक के आने पर बरामदे में लाया गया। कार्यक्रम के लिए लगभग 15 से 20 मिनट का समय तय किया गया था, लेकिन मरीजों की खुशी और उत्सुकता को देखते हुए कार्यक्रम लगभग सवा घंटा लंबा चला।
गायक ने दो बार बदली पीपीई किट
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों के साथ गायक नौबी सिंह ने भी पीपीई किट पहनी हुई थी। दोपहर के समय गर्मी बहुत ज्यादा थी, इस दौरान बाहर पीपीई किट पहने रखना बहुत मुश्किल था। मरीजों की उत्सुकता को देखते हुए गायक ने कार्यक्रम के बीच में दस मिनट का ब्रेक लेकर पीपीई किट बदलकर दूसरी पहनी। इस दौरान मरीजों की फरमाइश पर पंजाबी गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें