हसन मानक उर्फ हसन खान की फाइल फोटो
- फोटो : डॉ. करम मोहम्मद की बंद क्लीनिक।
फगवाड़ा। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी युवती से कथित तौर पर शादी करने, उसके साथ ठगी करने, शारीरिक शोषण और धोखे के आरोप में फगवाड़ा पुलिस ने पंजाबी गायक हसन मानक को गिरफ्तार किया है। इंग्लैंड में बसे परिवार ने हसन मानक उर्फ हसन खान पर आरोप है कि उन्होंने शादी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी की है। हसन मानक की पहली पत्नी परविंदर कौर ने भी कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि गायक ने धोखे से दूसरी शादी की और उसके सोने के गहने हड़प लिए। पुलिस ने इन शिकायतों के आधार पर 30 मई को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। बाद में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ने का भी आदेश जारी किया था। दूसरी पत्नी के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने खुद को सिंगर और सेलिब्रिटी बताकर पीड़िता का विश्वास जीता जबकि वह पहले से शादीशुदा था और घरेलू हिंसा का केस भी उसके खिलाफ लंबित था। पीड़िता की मां के अनुसार, परिवार को बिना बताए आरोपी ने शादी की पूरी तैयारी पीड़िता के खर्चे पर करवाई। सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, महंगे गिफ्ट और शादी समारोह मिलाकर करीब 22–25 लाख रुपये खर्च हुए। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद