फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाबी गायक हरभजन मान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाबी गायक और अभिनेता हरभजन मान ने देर रात श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर गुरु घर में माथा टेका। उन्होंने देश और दुनिया में सुख, शांति, अमन और भाईचारे की कामना करते हुए अरदास की। नए साल की शुरुआत में गुरु घर पहुंचकर हरभजन मान ने गुरुबाणी के कीर्तन का श्रवण किया और साधारण संगत की तरह श्रद्धा भाव से परिक्रमा कर शीश नवाया। अरदास के बाद उन्होंने कहा कि आज के समय में विश्व को शांति और आपसी प्रेम की सबसे अधिक आवश्यकता है। उनका यह दौरा निजी था और उन्होंने इसे आत्मिक शांति देने वाला अनुभव बताया। हरभजन मान ने कहा कि गुरु साहिब का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देता है और हर व्यक्ति को समय-समय पर गुरु घर आकर आत्मचिंतन करना चाहिए। इस मौके पर उनके सम्मान में कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं रखा गया, और उन्होंने गुरु घर में पूरी विनम्रता से प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें