नए साल से चंडीगढ़ की अभिनेत्री मनरीत कौर (सिंपी सिंह) बॉलीवुड में इंट्री कर जाएंगी। पंजाबी फिल्मों में ब्रेक मिलने के बाद नए साल में मनरीत कौर का लक्ष्य बॉलीवुड है।
विज्ञापन
थाईलैंड में 16 दिन की शूटिंग कर लौटी मनरीत कौर ने कहा कि ‘यारां द कैचअप’ की शूटिंग में उनको नया अनुभव मिला।
सेक्टर-37 चंडीगढ़ में रहने वाली मनरीत कौर ने कहा कि ‘यारां द कैचअप’ में वह एक ऐसी लड़की की भूमिका कर रही हैं जो देसी परिवेश से निकलकर विदेश पहुंच जाती है और वहां गलत काम करने लगती है।
यारां द कैचअप एक नए किस्म की पंजाबी फिल्म है। इसमें सिर्फ कमेडी नहीं, बल्कि स्टोरी, म्यूजिक और रोमांस भी है।
मनरीत ने कहा कि अमीषा पटेल प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म देसी मैजिक में उनकी भूमिका अमीषा पटेल की बहन की है। फिल्म की पंजाब की शूटिंग पूरी हो चुकी है।