फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU रोज फेस्ट: संडे बना फन-डे, देखिए गुलाब में लिपटे 'फूलों' को

Mon, 13 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोज फेस्ट में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के रोज फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार को लोगों की खूब भीड़ रही। संडे का लुत्फ उठाने 1 लाख से अधिक लोग परिवार सहित रोज फेस्ट पहुंचे। गुलाबों को पास से निहारने के बाद मेले में झूलों और विभिन्न तरह के पकवानों का स्वाद चखा।
विज्ञापन


अंतिम दिन डांस, फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, कविता पाठ, रोज प्रिंस-प्रिंसेज सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने इनका हिस्सा बनकर अपना टैंलेंट दिखाया। अमर उजाला के सहयोग से इस फेस्ट का आयोजन किया गया।

स्टार नाइट में सिंगर आलमगिर खान ने अपनी परफार्मेंस दी। इस परफार्मेंस ने दिनभर की थकान को उतार दिया। आलमगिर के मौका-मौका, शादी के साइडइफेक्ट्स और जुगनी जैसे गीत पर स्टूडेंट्स के साथ फेस्ट विजिट करने आए लोगों ने भी जमकर मस्ती की। इससे पहले दिन में फेस्ट के अंदर लोगों का आना-जाना लगा रहा। ट्राईसिटी ही नहीं पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी लोग अपनी फैमिली के साथ फेस्ट का मजा लेने आए।
विज्ञापन

गौहाना की जलेब पर जीफ लपलपाई

PU Rose fest - फोटो : अमर उजाला
फेस्ट में लगी विभिन्न स्टालों पर लोगों को रक्तदान और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी उपयोगी जानकारी दी जा रही है। फेस्ट के तीनों वेन्यू पर अलग-अलग समय में दिनभर प्रतियोगिताएं होती रही। रोज प्रिंस-प्रिंसेज और डांस प्रतियोगिता ने दर्शकों की सबसे ज्यादा भीड़ जुटी।

कई प्रतिभागियों ने डांस की ऐसी परफार्मेंस दी जिसको देख सब अचंभित रह गए। कई बार तो देखकर ऐसा लगा मानों कोई टीवी पर डांस फेस्ट चल रहा हो। पीयू हॉस्टल नंबर -3 के सामने बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। जिस पर बच्चों ही नहीं बड़ों ने भी सवार होकर अपने पुराने दिनों को याद किया। वीसी दफ्तर के सामने रोज गार्डन में पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई गई है।

कॉलोनियों के बच्चों को मिला मंच
पीयू रोज फेस्ट बहुत से कॉलोनियों के बच्चों का मंच भी बना। खासकर डांस फेस्ट में बहुत से ऐसे बच्चों ने अपनी परफार्मेंस दी। कुछ ने तो जजिस के साथ दर्शकों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया। उनके शरीर की फ्लेक्सिब्लिटी देख हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन

डांस, फैंसी ड्रेस और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी हुईं

PU Rose fest - फोटो : अमर उजाला
गौहाना की जलेब पर जीफ लपलपाई
फेस्ट में एक स्टॉल गौहाना की जलेब भी थी। जिसकी भट्ठी पर उतरती बड़ी-बड़ी जलेब देख हर किसी की जीफ लपलपाती दिखी। जलेब का एक पीस 60 रुपये में दिया गया। कई लोग जब अकेले जलेब खत्म करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए तो एक दूसरे से शेयर करते दिखे।

जो लोग फेस्ट में फैमिली सहित पहुंचे उन्होंने जलेब का खूब रस चखा। इसके अलावा 10 तरह के पानी-गोलगप्पे वाली स्टाल पर भी लोगों ने लाइन में लगकर स्वाद चखा। कई महिलाओं का नंबर देरी से आया तो दूसरों को खाते देख मुहं में पानी आने पर लाइन तोड़कर पास पहुंच गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें