फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बनेगा टूरिज्म हब, सिद्धू ने की उच्चस्तरीय बैठक, पढ़िए खास बातें..

Fri, 05 May 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के विश्वस्तरीय विरासती स्थलों को विश्व विरासत में शामिल कराने को यूनेस्को से संपर्क किया जाएगा। यूनेस्को और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की मदद से राज्य को टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह फैसला पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू की प्रधानगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि पंजाब को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने को व्यापक योजना तैयार की जा रही है। यहां के कई विरासती स्थल विश्वस्तरीय हैं, उन्हें विश्व विरासत में शामिल कराया जाएगा। पुरातत्व विभाग से तालमेल कर यहां के विरासती स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पंजाब के धार्मिक स्थलों के दर्शन को दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं।

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने से राज्य की आर्थिकता को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि विरासती स्थलों के वास्तविक रूप को बरकरार रखा जाए, इससे खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर सक्शन मशीनें देंगी सीवर मैन को राहत

- फोटो : File Photo
सिद्धू ने कहा कि नौजवानों को अमीर विरसे से जोड़ने को वेब टीवी की मदद ली जाएगी। सिद्धू ने कहा कि अमृतसर में रोजाना सवा लाख सैलानी आते हैं, जो दरबार साहिब के दर्शन कर उसी दिन लौट जाते हैं। जबकि, अमृतसर में ही दुर्ग्याणा मंदिर, जलियांवाला बाग, वार मेमोरियल, वाघा बॉर्डर, गोबिंदगढ़ किला, भगवान वाल्मीकि तीर्थस्थल हैं। सैलानियों को सुविधाएं देकर उनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

घरेलू हवाई अड्डों द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा सकता है। पठानकोट हवाई अड्डा चालू होने से रणजीत सागर डैम को एडवेंचर स्पोर्ट्स केतौर पर विकसित किया जा सकता है। सिख धर्म के तीनों तख्त साहिबान को एक सर्किट में जोड़ा जा सकता है। सिद्धू ने कहा कि यादगारों को आत्मनिर्भर बनाने को आय के सोर्स पैदा किए जाएं ताकि इनका संरक्षण होता रहे। बैठक में प्रधान सचिव जसपाल सिंह, डायरेक्टर डॉ. एनपीएस रंधावा, डॉ. अमर सिंह भी मौजूद थे।

सुपर सक्शन मशीनें देंगी सीवर मैन को राहत
बैठक केबाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि सीवर मैन को जिस तरह से सीवरेज मेनहोल में जाकर सफाई करनी पड़ती है, यह ठीक नहीं है। यह अमानवीय और अवैध काम है। स्थानीय निकाय विभाग सुपर सक्शन मशीनें लाएगा, जिसके बाद सीवर मैन को यह काम नहीं करना पड़ेगा। लुधियाना सिटी सेंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि जहां भी भ्रष्टाचार या गलत पाया गया, संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें