फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दौरे के 50 दिन बाद भी पंजाब को नहीं मिला राहत पैकेज : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर बाढ़ प्रभावित पंजाब के प्रति पूरी तरह से उदासीन होने का आरोप लगाया। पीएम ने अपने पंजाब दौरे के दौरान 1,600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने की घोषणा की थी लेकिन 50 दिन बाद भी प्रदेश को यह राहत पैकेज नहीं मिला है। गर्ग ने कहा कि पंजाब सरकार ने कुल 13,000 करोड़ रुपये की नुकसान एक रिपोर्ट भी केंद्र को सौंपी थी। बावजदू इसके प्रदेश की इस संकट की घड़ी में मदद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें