फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पंजाब<bha>;</bha> पारा 1.3 डिग्री तक गिरा, अमृतसर सबसे ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
–कई शहरों में दृश्यता शून्य से 25 मीटर तक सीमित
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शनिवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा। इसके साथ ही पंजाब के छह शहरों का न्यूनतम पारा पांच डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।
बेहद घने कोहरे के कारण अमृतसर, हलवारा और आदमपुर में दृश्यता शून्य रही। फरीदकोट में दृश्यता केवल 25 मीटर, बठिंडा और लुधियाना में 50-50 मीटर, गुरदासपुर में 60 मीटर और पटियाला में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले छह दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर घना कोहरा और शीत लहर बनी रहेगी। हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण यात्रा और आम दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग गर्म कपड़ों और अतिरिक्त सावधानी अपनाकर इस मौसम का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
अमृतसर में न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री, अधिकतम 8.7 डिग्री दर्ज हुआ। लुधियाना का पारा न्यूनतम 5.0 और अधिकतम 15.0 डिग्री, पटियाला 4.4 और 17.5 डिग्री, बठिंडा 3.4 और 9.4 डिग्री, फरीदकोट 3.2 और 9.9 डिग्री, गुरदासपुर 3.2 डिग्री, एसबीएस नगर 2.2 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 20.7 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें