फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIP जिला रिजल्ट में फिर बना रहा फिसड्डी, 14 फीसदी रिजल्ट गिरा

Tue, 23 May 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मेरिट में केवल दो छात्र
विज्ञापन
12वीं के बाद 10वीं कक्षा के रिजल्ट में भी वीआईपी जिले का रिजल्ट पूरे राज्य में सबसे फिसड्डी रहा है। मेरिट और पास प्रतिशत दोनों में जिला आखिरी स्थानों पर रहा है। जिले की पास प्रतिशत 44.7 फीसदी रही है। जो कि गत वर्ष की तुलना में 17.04 फीसदी कम है। वहीं, मेरिट में केवल दो ही छात्राएं ही अपनी जगह बना पाई हैं। वहीं, रिजल्ट खराब होने के मामले में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह मामला गंभीर है। लगातार जिले के गिर रहे रिजल्ट गिरने के मामले की जांच करवाएंगे। स्कूलों का दौरा करेंगे। वहीं, अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। साथ ही विभाग को कहा कि जाएगा कि खराब रिजल्ट देने वाले टीचरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 10वीं के रिजल्ट में मोहाली की पास प्रतिशत 44.73 फीसदी रही है। परीक्षा में 8690 छात्र अपीयर हुए थे। जिनमें से 3887 छात्र ही परीक्षा पास कर पाए हैं। हालांकि मेरिट सूची में भी जो छात्र आए हैं उनमें प्राइवेट स्कूलों के हैं। सरकारी स्कूल का एक भी छात्र नहीं है। दूसरी तरफ 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने कहा था कि जिन स्कूलों का रिजल्ट 20 फीसदी से कम आएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि बोर्ड अभी तक उनकी सूची नहीं बना पाया है।

डीसी बोलीं, अधिकारियों से होगा जवाब-तलब
डीसी गुरप्रीत कौर सपरा का कहना है कि इस तरह रिजल्ट गिरना काफी शर्मनाक है। इस मामले में जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मीटिंग की जाएगी। साथ ही रिजल्ट गिरने के कारणों को तलाशा जाएगा। वहीं, इस मामले में जो भी जिम्मेदार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों की छात्राओं ने बचाई लाज

PSEB
प्राइवेट स्कूलों की छात्राओं ने बचाई लाज
10वीं के रिजल्ट में स्टार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-69 रमनदीप कौर ने 622 (95.69 फीसदी) अंक लेकर जिले में टॉप किया है, जबकि शास्त्री मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-1 की कवित ने 620 (95.83 फीसदी) अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों प्राइवेट स्कूल की छात्राएं हैं। इसके अलावा जिले के सरकारी स्कूलों का एक भी स्टूडेंट मेरिट सूची में अपनी जगह नहीं बना पाया है। मेरिट सूची में जगह बनाकर दोनों छात्राओं ने जिले की लाज बचा ली।

ट्रेनिंग देने वाले भी पिछड़े
जानकारी के मुताबिक वीआईपी जिला राज्य के मॉडल जिलों में से एक है। यहां पर ही शिक्षा विभाग सबसे पहले नया प्रोग्राम शुरू करता है।  इसके बाद ही अन्य जिलों में उसको अमल में लाया जाता है। इसके अलावा लगातार ट्रेनिंग प्रोग्राम चलते हैं। इसके बावजूद भी जिले के टीचर न ही छात्र कुछ सीख पाए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें