फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब की पहली पारी 586 पर घोषित, चंडीगढ़ की खराब शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन बुधवार को मेजबान पंजाब ने कप्तान मनदीप सिंह के शतक के चलते चंडीगढ़ के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 586 रनों का बेहतरीन स्कोर बना लिया है। मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

अपने ओवर नाइट स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 363 रनों को आगे बढ़ाते हुए पंजाब ने मनदीप सिंह और अनमोलप्रीत सिंह के बीच 174 रनों की साझेदारी के साथ टीम का स्कोर को 500 के पार पहुंचाया। चंडीगढ़ को दिन की पहली सफलता रोहित ढांडा ने दिलवाई। उन्होंने शतक के करीब पहुंच रहे अनमोलप्रीत सिंह को आउट किया। अनमोलप्रीत ने 86 रन की पारी खेली। इसके बाद मनदीप ने अपना शतक पूरा किया। पंजाब ने 141.1 ओवर खेलकर चार विकेट के नुकसान पर 586 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। मनदीप ने 11 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से रोहित ढांडा ने तीन विकेट और गुरिंद्र सिंह ने एक विकेट चटकाया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत निराशाजनक रही। बलतेज ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अर्सलन खान को 7 रन पर चलता कर दिया। इसके बाद जब टीम का स्कोर 39 था, तब गेंदबाज मयंक मारकंडेय ने कप्तान मनन वोहरा को 12 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर चंडीगढ़ को संकट में डाल दिया। दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ नाबाद बल्लेबाज अर्जित सिंह (39) रन और अंकित कौशिक (4) रन के साथ दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें