चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड पर काउंटर नंबर 27 से पंजाब रोडवेज के कंडक्टर का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में 23 हजार 166 रुपये का टिकट बॉक्स, टिकट मशीन, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड व अन्य सामान थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बठिंडा निवासी गुरविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरविंदर ड्यूटी पर तैनात था। उसने काउंटर पर बैग रखा और बसों के नंबर नोट करने लगा। कुछ देर बाद काउंटर पर देखा तो बैग गायब था। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।