फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए पंजाब तैयार... 68 चुनावी क्षेत्रों में वार्डबंदी का काम पूरा

Wed, 18 Nov 2020 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मतदान - फोटो : Social media
विज्ञापन

पंजाब में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। 70 चुनावी क्षेत्रों में से 68 चुनावी क्षेत्रों में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। फगवाड़ा और मौड़ में वार्डबंदी का काम भी इसी माह पूरा हो जाएगा। स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नवंबर के अंत तक पंजाब सरकार चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है।

विज्ञापन

 
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे हैं। सरकार यदि नवंबर में अधिसूचना जारी करती है तो संभावना यह जताई जा रही है कि जनवरी में सरकार चुनाव कराने की घोषणा कर सकती है। 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, किसान आंदोलन के कारण सरकार निकाय चुनाव कराने को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी। हालांकि स्थानीय निकाय विभाग ने निकाय चुनावों कराने को लेकर अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


राज्य के 70 चुनावी क्षेत्रों में से 68 में वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया है। बचे हुए दो चुनावी क्षेत्र फगवाड़ा और मौड़ में वार्ड बंदी का अंतिम चरण में है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह काम भी इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा का कहना है कि निकाय विभाग ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल 

विधासभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल बेहद गंभीर हैं। भाजपा ने हाल ही में निकाय चुनाव को लेकर निकाय प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी नवंबर में तीन दिनों तक प्रदेश भ्रमण कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कांग्रेस और शिअद भी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 50 प्रतिशत सीटें

स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने बताया कि निकाय विभाग वार्डबंदी से संबंधित सारा काम इस महीने के अंत तक पूरा कर लेगा। राज्य सरकार की नीति के अंतर्गत इस चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें