फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स तस्करी में देश भर में पहले नंबर पर पंजाब : हरसिमरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि ड्रग्स तस्करी के मामले में पंजाब देश भर में पहले नंबर पर है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नशे की समस्या का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

हरसिमरत ने कहा कि सूबे में नशे की ओवरडोज से मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन आप सरकार इसे रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में पहले कभी इतने ज्यादा हालात खराब नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में एनडीपीएस के बड़ी संख्या में मामले लंबित है और अब जाकर सरकार ने 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें बनाने का फैसला लिया है और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत भी सिर्फ सात मामलों में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें