पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा राज्यपाल से मिले और उन्हें एक ज्ञामन दिया जिसमें राज्य की आबकारी नीति की सीबीआई जांच की मांग की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बाजवा ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर राज्य की आबकारी नीति की सीबीआई जांच कराने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है। इसके साथ ही एनआईए से अवैध रेत खनन के मामले में भी जांच की मांग की गई है।