फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 11 आईपीएस का तबादला, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती?

Fri, 11 Aug 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : File photo
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने वीरवार को पुलिस विभाग के 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत कुछ अधिकारियों को एक-दूसरे के स्थान पर बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जगह पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, डीजीपी (आईवीसी एंड वेलफेयर) हरदीप ढिल्लों को डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) लगाया गया है, जबकि डीजीपी (रेलवे) जमिंदर सिंह को डीजीपी आईवीसी लगाया गया है। इसी तरह, डीजीपी-कम-एमडी (पीपीएचसी चंडीगढ़) एमके तिवारी को डीजीपी प्रशासन नियुक्त करते हुए एमडी पीपीएचसी चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एडीजीपी (ला एंड आर्डर) रोहित चौधरी को एडीजीपी रेलवे लगाया गया है, जबकि एडीजीपी प्रशासन आईपीएस सहोता को एडीजीपी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजीपी आर्म्ड बटालियन जालंधर संजीव कालरा को एडीजीपी वेलफेयर, एडीजीपी सिक्योरिटी बीके बावा को एडीजीपी कम कमांडेंट जनरल होमगार्ड, एडीजीपी जेल गौरव यादव को एडीजीपी सिक्योरिटी, एडीजीपी कम डायरेक्टर पीपीए फिल्लौर कुलदीप सिंह को एडीजीपी आर्म्ड बटालियन जालंधर नियुक्त किया गया है। आईजी ट्रेनिंग अनिता पुंज को इसी पद पर रखते हुए डायरेक्टर पीपीए फिल्लौर का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। इनके अलावा, डीआईजी एसपीयू राकेश अग्रवाल को आईजीपी सीएम सिक्योरिटी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें