फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सिरसा में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के समर्थक के घर मारा छापा, चार दिन से जारी एक्शन

Thu, 20 Apr 2023 11:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां (हरियाणा)

सार

गुरुवार को पंजाब पुलिस ने सुबह सात बजे ही जज कॉलोनी निवासी काला सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेरकर काला के बारे में परिवार वालों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस घर की तलाशी लेकर लौट गई।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सिरसा के रानियां के कई युवक का अमृतपाल के नजदीकी साथियों से संपर्क में हैं। ऐसे में कॉल ट्रेस के आधार पर पंजाब पुलिस चार दिन से रानियां क्षेत्र में छापा कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को पंजाब पुलिस ने रानियां की जज कॉलोनी निवासी काला सिंह के घर पर छापा मारा। हालांकि काला सिंह घर से फरार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस लगातार उनकी कॉल को ट्रेस करने में जुटी हुई है। बता दें कि चार दिन पहले पुलिस ने रानियां के नगराना गांव में लखविंद्र सिंह व अन्य दो युवकों से पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने गांव कुत्ताबढ़ में दबिश देकर बलविंद्र सिंह को हिरासत में लिया और मल्लेकां निवासी गुरलाल सिंह संबंधित पूछताछ की।

पंजाब पुलिस को इनपुट मिला था कि रानियां व इसके आसपास क्षेत्र के कई लोग अमृतपाल के नजदीकी साथियों को अपडेट दे रहे हैं। कॉल की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस रानियां क्षेत्र में उसके समर्थकों के घर पर छापा कार्रवाई कर रही है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने कॉल ट्रेस होने पर काला सिंह से पूछताछ की थी। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद फिर से उसकी बात अमृतपाल के नजदीकी साथियों के साथ होने को लेकर पुलिस ने थाने बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके चलते गुरुवार को पंजाब पुलिस ने सुबह सात बजे ही जज कॉलोनी निवासी काला सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेरकर काला के बारे में परिवार वालों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस घर की तलाशी लेकर लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें