फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों पर वार, 148 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टर वर्सेस वार अभियान रविवार को भी जारी रहा। पुलिस ने राज्यभर में 767 स्थानों पर दबिश दी और 148 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 4 हथियार भी बरामद हुए। इस दौरान 14 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। 178 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और 291 को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इसके अलावा, पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 73 तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2.8 किलो हेरोइन, 252 ग्राम अफीम, 386 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 14,730 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस ने 30 व्यक्तियों को नशे से मुक्ति के लिए पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवाया। पुलिस ने जनता से वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी देने की अपील भी की है, इसके लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें