फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरी ट्राली को निकलवाने के लिए पुलिसवाला मांग रहा था 10 हजार

Fri, 28 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रेत की ट्राली छोड़ने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले एएसआई को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी एएसआई को सिधवांबेट इलाके से गिरफ्तार किया। इस मामले में हंबड़ा रोड के प्रताप सिंह वाला स्थित प्रीत विहार कालोनी में रहने वाले जसविंदर सिंह की शिकायत पर एएसआई चैन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी एएसआई को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार जसविंदर सिंह के पास तीन ट्रैक्टर ट्रालियां हैं। जसविंदर सिंह सरकार से मंजूरशुदा रेत की खदान से रेत भरकर लुधियाना में बेचता है। आरोपी एएसआई चैन सिंह रोजाना उसे सिधवांबेट इलाके में रोक लेता और प्रति ट्रैक्टर हजार रुपये की मांग करता था। आरोपी चैन सिंह पिछले पांच दिन जसविंदर सिंह से मिला नहीं तो आरोपी ने पांच दिन के पिछले बकाया और पांच दिन के एडवांस में रिश्वत के दस हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए।

इसके बाद जसविंदर ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। तय समय के मुताबिक बुधवार शाम को जब जसविंदर सिंह ने चैन सिंह को पैसे दिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आरोपी के साथ कोई ओर मुलाजिम शामिल तो नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें