फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पिता पंजाब पुलिस में ASI और बेटा नशा तस्कर, चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने फिरोजपुर से किया गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 02:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पाकिस्तान से नशा मंगवाने वाले तस्करों से पुनीत ड्रग्स खरीदता था। दरअसल, अपराध शाखा की टीम ने कुछ समय पहले सेक्टर-45 से बुड़ैल निवासी शुभम जैन उर्फ गौरव (28) को 108 ग्राम एंफेटामाइन और 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुनीत नामक सप्लायर से नशा खरीदता है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ अपराध शाखा की टीम ने फिरोजपुर (पंजाब) से एक ड्रग्स सप्लायर को पकड़ा है। आरोपी की पहचान पुनीत (24) निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी से .32 बोर की पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुनीत के पिता फिरोजपुर में ही पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। पुनीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: तरनतारन में घुसे ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर गिराया, खेत से मिला, हेरोइन भी बरामद

पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान से नशा मंगवाने वाले तस्करों से पुनीत ड्रग्स खरीदता था। दरअसल, अपराध शाखा की टीम ने कुछ समय पहले सेक्टर-45 से बुड़ैल निवासी शुभम जैन उर्फ गौरव (28) को 108 ग्राम एंफेटामाइन और 70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुनीत नामक सप्लायर से नशा खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने फिरोजपुर में दबिश देकर पुनीत को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने पुनीत के अलावा कुछ और सप्लायरों के नाम बताए हैं। शुभम बीते ढाई साल से नशे की सप्लाई कर रहा था और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में पता चला है कि शुभम और पुनीत व्हाट्सएप कॉल पर एक दूसरे से बात करते थे। शुभम कुछ स्थानीय नशेड़ियों को नशा सप्लाई करता था जबकि पुनीत बड़े नशा तस्करों के साथ संपर्क में था जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे। पुलिस अब इन दोनों का रिमांड लेकर पुलिस नशे के नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पूछताछ में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें