पंजाब पुलिस ने मोहाली में धरने पर बैठे कंप्यूटर टीचरों को जबरन उठा लिया और उन्हें फेज 8 थाने ले गए हैं। पुलिस ने ये कार्रवाई मोहाली के पीसीए स्टेडियम में होने वाले चैंपियंस लीग के मैचों की सुरक्षा को लेकर की है।
गौरतलब है कि 78 कंप्यूटर टीचर मांगों को लेकर पंजाब शिक्षा विभाग के दफ्तर के सामने बैठे थे। चूंकि ये इलाका स्टेडियम के पास आता है, इसलिए पुलिस ने 78 पुलिस टीचरों को जबरन धरने से उठा लिया और उन्हें फेज-8 के थाने में ले गए। टीचरों में आधे से ज्यादा संख्या महिलाओं की है।
सभी के मोबाइल बंद करवा दिए गए है। जिकरयोग है कि पिछले साल मैच के दौरान ऐसे ही धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पीसीए स्टेडियम का घेराव कर दिया था, बाद में पुलिस को लाठीचार्ज करने को मजबूर होना पड़ा था।