फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Panchayat Election: तरनतारन में पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग, छिटपुट घटनाओें के बीच पंचायत चुनाव संपन्न

Tue, 15 Oct 2024 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली के गांव जुझार नगर में कैंडिडेट और अन्य समर्थक पोलिंग बूथ के अंदर चले गए। इसके बाद बहस हो गई। 
विज्ञापन
मोगा में मतदान के लिए लगी लाइनें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार को 9,398 पंचायतों में सरपंच व पंच के पदों के लिए सुबह 8 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। झड़प-हंगामे की छिटपुट घटनाओं के बीच वोटिंग पूरी हो गई है। तरनतारन में वोटिंग के लिए लाइन में लगने को लेकर विवाद में गोली चल गई।  

तरनतारन में फायरिंग

सीमांत जिला तरनतारन में वोटिंग के दौरान फायरिंग हो गई। गांव सोहल सैन भगत में पोलिंग बूथ के बाहर गोलियां चली हैं। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। विवाद लाइन में लगने को लेकर शुरू हुआ था। इस दौरान कई लोगों की पगड़ियां भी उतरी है। 

कोठे अठ चक्क में वोटिंग लिस्ट अलग होने पर हंगामा

जगरांव के कोठे अठ चक्क में वोटिंग रोकी गई। पोलिंग बूथ के अंदर व बाहर वोटर लिस्ट अलग अलग होने पर हंगामा हो गया।

तहसील जगरांव के गांव पोना एवं डल्ला में सरपंच चुनाव रद्द

जगरांव जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर ने सोमवार की शाम को आदेश जारी करके तहसील जगरांव के गांव पोना एवं डल्ला में सरपंच के चुनाव को रद्द कर दिया है। पंजाब चुनाव आयोग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इन दोनों गांवों के सरपंचाें के चुनाव के लिए तारीखों का बाद में ऐलान किया जाएगा।

अमृतसर के गांव कोट रजादा में मतदान बंद

अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत आने वाले गांव कोट रजादा में कुछ मतपत्र छूट जाने के कारण फिलहाल मतदान बंद है। बैलेट पेपर गायब होने पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नए मतपत्र मिलने के बाद ही हम मतदान शुरू करेंगे। कुल 425 वोटों में से करीब 100 वोट गायब हैं।

विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी के गांव गिल्लां में मतदान का बायकाॅट

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव गिल्लां में पंचायत चुनाव का एक पक्ष के समर्थकों ने बायकाट कर दिया और प्रशासन पर वोटर सूची में धांधली के आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। 

ग्रामीणों ने मतदान का बायकॉट करते हुए कहा कि नामांकन के बाद वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव किए गए हैं। चार अक्तूबर को जब नामांकन दाखिल किए गए थे उस समय प्राप्त सूची के बाद विभिन्न वार्डों के 33 वोटों को वार्ड संख्या 4 में जोड़ दिया गया है। जो सरासर गलत है। उन्होंने मांग की है कि उनके गांव में वोटिंग दोबारा करवाई जाए। अगर लोगों को न्याय नहीं मिला तो वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।  

जगरांव में सरपंच उम्मीदवार का नाम वोटर लिस्ट में न होने पर हंगामा, धक्कामुक्की

जगरांव के गांव कोठे आठ चक्क में सरपंच पद उम्मीदवार की वोटर लिस्ट में वोट ना होने पर भड़के गांव निवासियों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब पुलिस अधिकारी मामले को हल करवाने की जगह धक्का मुक्की करने लगे। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया। आनन फानन पुलिस विभाग ने और बल मंगवाया वहीं गांव निवासियों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। 

सरपंची का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अशोक कुमार ने बताया कि जब वह अपनी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो चुनाव अधिकारी ने उसे यह कह कर वोट डालने से मना कर दिया कि लिस्ट में उनका नाम नहीं है। उन्होंने अपना विरोध जताया तो पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ धक्केशाही की। उनके अलावा अन्य गांव वालों की वोट भी लिस्ट में नहीं थी। इस पर लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी देख भड़के पुलिस वालों ने लोगों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार चुनाव में धक्केशाही कर अपने चहेते को सरपंच बनाना चाहती है। वहीं थाना सिटी के इंचार्ज ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा है।
 

बरनाला में दो गुट भिड़े, पंच उम्मीदवार को आई चोटें 

बरनाला के गांव करमगढ़ में सरपंच चुनाव से कुछ घंटे पहले देर रात चुनाव लड़ रहे दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। आपसी लड़ाई झगड़े में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। मारपीट में पंच का चुनाव लड़ रहे गुरजंट सिंह को गहरी चोट लगी। उन्हें बरनाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
घायल गुरजंट सिंह ने बताया कि वह चुनाव प्रचार के लिए किसी के घर जा रहे थे। इसी दाैरान दूसरे गुट के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में उनके सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। डीएसपी सुभेग सिंह ने बताया कि बीती रात चुनाव लड़ रहे दो गुटों में आपसी लड़ाई झगड़ा हुआ। जिसमें कई लोग घायल हुए है। घटना की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ गांव में वोटिंग सही तरीके से हो रही है। प्रशासन की तरफ से पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

बरनाला में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारी की मौत 

पटियाला से बरनाला के गांव ढिलवां में ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की मंगलवार सुबह अचानक सेहत बिगड़ने से मौत हो गई। लक्खा सिंह पटियाला से गांव ढिलवां में चुनाव ड्यूटी करने आए थे। अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी बरनाला संदीप मलिक ने बताया कि पुलिस कर्मचारी लक्खा सिंह की ड्यूटी के दौरान सेहत बगड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन

चुनाव का बहिष्कार करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
फिरोजपुर के गांव लखमीर के उतार में ग्रामीणों ने नहीं डाला वोट

पंजाब पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 8 से शाम चार बजे तक होगी। वहीं, फिरोजपुर के ममदोट ब्लॉक के गांव लखमीर के उतार में सुबह से लेकर अभी तक मतदान ही नहीं हुआ। इसका मुख्य कारण गांव में 594 वोट हैं। इसमें से 441 वोट नहीं बने हैं। 153 वोट हैं जिसकी पोलिंग होनी है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ के बाहर धरना लगा दिया और सुबह से लेकर दोपहर बाद 3:30 बजे तक कोई मतदान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि 441 वोट भी बनाई जाए। उसके बाद मतदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें