फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में निजी अस्पताल के कर्मचारी की हत्या, ड्यूटी से लौटते वक्त की गई वारदात

Sun, 19 Jul 2020 04:45 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • मोहाली के सेक्टर-68 स्थित शराब ठेके पास देर रात की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, रॉड और लाठी से हुआ हमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले फेज-8 में शराब ठेके के नजदीक हुई एक व्यक्ति की हत्या का केस अभी सुलझा भी नहीं था कि शनिवार की रात सेक्टर-68 में शराब ठेके नजदीक एक निजी अस्पताल के मेल नर्स मुलाजिम युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल मुलाजिम युवक की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से बहसबाजी हो गई थी। इससे उन्होंने उसे नीचे गिराकर उसके सिर और आंखों पर लात घूसों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके ऊपर इतनी बेरहमी से वार किए कि उसके शरीर के मास के लोथड़े घटना स्थल पर पड़े थे।

मृतक की पहचान 28 साल के अरुण भारद्वाज के रूप में हुई है। थाना फेज-8 की पुलिस ने आरोपी कमल ग्रेवाल सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने की है। पुलिस को दी शिकायत में मृृतक अरुण के पिता विजय भारद्वाज ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज बटाला डिपू से सुपरिंटेंडेंट के पद से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन


उनका बेटा फोर्टिस अस्पताल में बतौर मेल नर्स मुलाजिम था और शनिवार को वह अपनी ड्यूटी से घर आया था। रात करीब साढ़े 9 बजे बेटे के पास डॉ. लव लूथरा की व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। इस दौरान डॉक्टर ने मेरे साथ भी बात की थी और हाल चाल पूछा था। इसके बाद उन्होंने कहा कि बेट अरुण को फोर्टिस अस्पताल भेज दो, उन्हें कोई जरूरी काम है।

इसके बाद उनका बेटा घर से अस्पताल के लिए निकल गया था। जबकि वह खाना खाकर सैर करनेे के लिए सेक्टर-68 पार्क में चले गए। इसके बाद रात करीब सवा 10 बजे होंगे कि उन्होंने पार्क से ही देखा कि सेक्टर-68 सब्जी मंडी ग्राउंड के पास कुछ लोग आपस में लडाई कर रहे थे। जब वह वहां पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मेरे बेटे को वह लोग बड़ी बेरहमी से पीट रहे थे, उसके चेहरे और सिर पर लात-घूसों से हमला कर रहे थे और बेटा जमीन पर गिरा हुआ था।

इस दौरान एक युवक कह रहा था कि कमल ग्रेवाल आज इसे जिंदा नहीं छोड़ना है। इसे हमारे साथ बहसबाजी करने का स्वाद चखाना है। उन्होंने बेटे की आंखों, मुंह, चेहरे और शरीर पर बुरी तरह से वार किए। जब वह और डॉ. लूथरा बेटे को बचाने के लिए आगे बढ़े तो हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद हम डॉक्टर लूथरा की गाड़ी में बेटे को अस्पताल ले आए, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

विजय भारद्वाज ने पुलिस को यह भी बताया है कि उनके बेटे अरुण ने उन्हें बताया था कि कमल ग्रेवाल नाम का युवक उसे पार्क में सैर करते हुए दो दिन से परेशान कर रहा है। किसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 40 दिन पहले बना था बेटी का पिता
मिली जानकारी के मुताबिक अरुण भारद्वाज  की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और करीब 40 दिन पहले वह एक बेटी का पिता बना था। परिवार से पता चला है कि पत्नी दो दिन पहले ही अपने परिवार से मिलने के लिए मायके गई थी। इसी बीच यह घटना हो गई। अरुण की हत्या से उसका परिवार और ससुराल वालों का परिवार काफी परेशानी में है। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर शराब ठेके के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में ले ली है। जिसकी जांच चल रही है, हालांकि सूत्रों की मानें तो कुछ लोग राउंड अप किए हैं।

एक बेटा यूके में, अरुण ही था सहारा
पुलिस को मृतक के पिता विजय भारद्वाज ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा यूके में रहता है। जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। अरुण ही उनके पास रहता था और वो ही परिवार का सहारा था। एरिया के सीनियर बीजेपी नेता रमेश वर्मा ने बताया कि मृतक का परिवार काफी समृद्घ और मिलनसार था। इस घटना से एरिया में में शौक है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद अरुण का संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया है।

पेटीएम से पेमेंट करने पर पकड़े गए दो हमलावर
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने ठेके के बाहर सिगरेट खरीदने के लिए दो बार पेटीएम से पेमेंट की थी। पुलिस ने इस पेमेेंट के रिकॉर्ड के आधार पर एक आरोपी कमल ग्रेवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वह गांव कुंभड़ा में किराये के घर में रह रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने उसके एक नाबालिग साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें