नए मुख्य सचिव केएपी सिन्हा प्रिंसिपल सेक्रेटरी कार्मिक, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन और विजिलेंस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार भी संभालेंगे। आईएएस अनुराग वर्मा को मुख्य सचिव के पद से हटाकर राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और जल संरक्षण का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
पंजाब के नए मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने अपना पदभार संभाल लिया है। अनुराग वर्मा को पद से हटाकर 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सिन्हा को नया सीएस लगाया गया था। ढाई साल में यह तीसरा माैका है, जब मुख्य सचिव का चेहरा बदला गया हो।