पंजाब में मतगणना से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां धुरी के विधायक अरविंद खन्ना ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, संगरूर में धुरी से विधायक रहे अरविंद खन्ना ने आज अपने पद से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा की। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी थे।
ऐसा होने से पंजाब में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है। अब देखना यह है कि चुनाव परिणामों का ऊंट किस तरह किस तरफ करवट बदलेगा। ऐसे में पंजाब की राजनीति में इस बार बड़ा फेरबदल होने के आसार बने हुए हैं।