फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिलों को लेकर मंत्री नवजोत सिद्धू ने उठाया बड़ा कदम, काफी फायदेमंद है

Sat, 01 Apr 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानी के बिलों को लेकर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा कदम उठाया है। एक पॉलिसी बनाई जा रही है, जिसका फायदा क्या होगा जान लीजिए। सिद्धू नेखुद बताया कि उनका विभाग जल्द ही एक पॉलिसी तैयार कर रहा है जिससे गरीबों और अमीरों के बीच पानी के बिल एक जैसे न आएं।
विज्ञापन


विभाग ने अब 30-30 हजार तक के पानी के बकाया बिल लोगों को भेजने शुरू कर दिए हैं। एक स्थानीय होटल में शुक्रवार को पत्रकारों से खास बातचीत में सिद्धू ने आरोप लगाया कि यह एक साजिश का हिस्सा है ताकि सूबे की नवगठित कांग्रेस की सरकार को बदनाम किया जा सके।

इसलिए जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीते दस वर्षों से पानी के बिल नहीं वसूले, उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में प्रापर्टी टैक्स अभी तत्काल खत्म नहीं किया जा सकता। पहले हमें लोगों को सुविधा देनी है, फिर टैक्स वसूलना है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर बैठे ऑनलाइन उठाएं सुविधाओं का फायदा

नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : File Photo
‘कैप्टन सरकार आपके द्वार’ के तहत जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य सुविधाएं आनलाइन घर बैठे ही मिलेंगी। हर विकास कार्य वाले स्थल पर बड़ा बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें कार्य करने वाले ठेकेदार का नाम, नोटिफिकेशन की तिथि, खत्म करने की तारीख, इलाका अधिकारी का नाम व नंबर होगा।

इसके अलावा नगर निगम का ऑडिट भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को हौसला व बुरा काम कर चुके अधिकारियों को दंड मिलना सुनिश्चित है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस कमेटी में टेक्नोक्रेट्स भी रखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें