फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Meet Hayer Wedding: मेरठ की गुरवीन संग बंधन में बंधे पंजाब के मंत्री गुरमीत, मोहाली में हुआ आनंद कारज

Tue, 07 Nov 2023 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव/मोहाली (पंजाब)

सार

कैबिनेट मंत्री की शादी के चलते इलाके की सड़कों की मरम्मत आननफानन में करवाई गई। वहीं सड़कें साफ करने के लिए परिषद जुटी रही।
विज्ञापन
डॉ.गुरवीन और पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह की शादी। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। नयागांव के एक निजी रिसोर्ट में मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ उनका आनंद कारज हुआ। शादी समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, पंजाब के कई कैबिनेट मंत्री, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन


समारोह में उत्तर प्रदेश की भी कई हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें सरकार के मंत्री भी शामिल रहे। मीत हेयर पंजाब की आप सरकार में शादी करने वाले तीसरे मंत्री हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आईपीएस ज्योति यादव से शादी की थी। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सरकार बनने के बाद डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। मीत हेयर की पत्नी डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं और मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं। पिछले हफ्ते रविवार को मेरठ में दोनों ने सगाई की थी। बता दें कि मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास सिंचाई व खनन विभाग का भी प्रभार है।

तैनूं दिल वी देयांगे... गीत पर नाचीं डॉ. गुरवीन

शादी समारोह के दौरान मीत हेयर और पत्नी डॉ. गुरवीन कौर ने दोस्तों के कहने पर तैनूं दिल वी देयांगे... गीत पर डांस किया। उन्हें नाचते देखकर हर कोई खुश हो रहा था। वहीं दोस्तों ने भी इस मौके पर जमकर भंगड़ा डाला।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें