फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमा में गए मरीज के मामले की जांच के लिए टीम गठित

Mon, 11 Aug 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा थान सिंह चौक सिंह अरोड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही की वजह से पिछले 15 महीने से कोमा में पड़े मरीज बलदेव कृष्ण का मामला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के दरबार में पहुंच गया है।
विज्ञापन


यह मामला पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाई खुद लेकर पहुंचे। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जांच के लिए केंद्रीय सरकार की तरफ से वरिष्ठ डाक्टरों की जांच टीम का गठन करने की घोषणा करते हुए जरूरत पढ़ने पर सीबीआई को भी जांच सौंपने का भरोसा दिया।

सतपाल गोसाई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से अरोड़ा अस्पताल के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच के भरोसे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कोमा में पड़े मरीज बलदेव कृष्ण की पुत्री निशा की तरफ से दी गई लिखित शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य हर्षवर्धन के दरबार में पहुंचाकर आरोपी डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर डाक्टर की मान्यता रद्द करके पीड़ित पक्ष को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार की तरफ से उच्चस्तरीय जांच करवा कर आरोपी डाक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच की भरोसा भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें