फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने किया अभ्यास, कप्तान शिखर धवन ने लगाए लंबे शाट

Tue, 28 Mar 2023 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएल में धांसू प्रदर्शन दिखाने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। सोमवार को जहां कप्तान शिखर धवन सहित अन्य बल्लेबाज लंबे शॉट मारते नजर आए वहीं गेंदबाजों ने अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को खूब छकाया। मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में तीसरे दिन भी टीम का अभ्यास सत्र जारी रहा। दोपहर 2.30 बजे के करीब कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे। खिलाड़ियों ने सबसे पहले मैदान पर रनिंग कर वार्मअप किया। इसके बाद रनिंग के साथ फिल्डिंग का अभ्यास किया। स्टेडियम के अंदर मैदान के पास बल्लेबाजी के लिए नेट्स लगाए गए थे। यहां पर खिलाड़ियों ने बल्ले से जमकर अभ्यास किया। वहीं गेंदबाजी में भी खिलाड़ियों ने हाथ अजमाए। कप्तान शिखर धवन यहां पर लंबे शॉट्स लगाने का अभ्यास कर रहे थे। बता दें पीसीए स्टेडियम में 1 अप्रैल से पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें