फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरा<bha>;</bha> घने कोहरे से अमृतसर में दृश्यता शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-फरीदकोट प्रदेश में सबसे ठंडा, आने वाले तीन दिन शीत लहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब शनिवार को कड़ाके की ठंड और बेहद घने कोहरे की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट 5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। अमृतसर में दृश्यता शून्य, फरीदकोट में 30 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 800 मीटर रही। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए शीत लहर और घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, लुधियाना 9.6 डिग्री, पटियाला 8.3 डिग्री, फरीदकोट 7.1 डिग्री, बठिंडा 7.2 डिग्री और गुरदासपुर 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री, अमृतसर 11.1 डिग्री और लुधियाना 16.1 डिग्री रहा। विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन और ठंड बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय शीत लहर से तापमान में गिरावट और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे से उड़ानें प्रभावित
अमृतसर। घने कोहरे के कारण श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुरक्षा कारणों से एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, मलेशिया एयरलाइंस और कतर एयरवेज की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ ने वैकल्पिक उड़ानों या टिकट रिफंड विकल्प चुना। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपनी उड़ान का स्टेटस पहले जांचने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें