हरियाणा और पंजाब के बीच चले रहे जल विवाद का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हरियाणा के एडवोकेट रविंद्र सिंह ढुल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भाखड़ा डैम से पुलिस हटाने की मांग की है। एडवोकेट ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और पंजाब सरकार को पार्टी बनाया है।