हाईकोर्ट ने अमरजीत सिंह सिद्धू को मोहाली नगर निगम के पार्षद पद से बर्खास्त किए जाने के आदेश पर रोक लगा दी है। जीती सिद्धू की इस याचिका पर 20 अप्रैल तक सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जीती सिद्धू को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को बड़ी राहत दी। हाईकोर्ट ने सिद्धू को मोहाली नगर निगम के पार्षद पद से बर्खास्त किए जाने के आदेश पर रोक लगा दी है। जीती सिद्धू की इस याचिका पर 20 अप्रैल तक सुनवाई स्थगित कर दी गई है।