फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से डेरा मुखी को नहीं मिली राहत

Tue, 17 May 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाए जाने की घटना के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डिविजन बेंच से भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की एकल बेंच द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने को सही ठहराते हुए डिवीजन बेंच ने सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा।

मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्य कांत की डिविजन बैंच ने एकल बैंच के आदेश पर रोक न लगाते हुए मामले की सुनवाई 16 अगस्त तक स्थगित कर दी।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट को बताया गया कि इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है और एकल बैंच के सामने अपनी स्टेटस रिपोर्ट भी दायर कर चुकी हैं और जांच अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


इससे पहले डिविजन बैंच ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने से  इंकार  करते हुए याचिकाकर्ता से कहा था  कि वह तथ्यों के आधार पर इस मामले में बहस करे। बैंच ने  सीबीआई को इस मामले में अपनी जांच  जारी रखने का भी आदेश दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें