फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति पर विचार करें पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाईकोर्ट में प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के बढ़ते मामलों पर सोमवार को चिंता जताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ प्रशासन को हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के सुझाव पर विचार का आदेश दिया।हाईकोर्ट ने नोडल अधिकारी को तय समय सीमा के भीतर प्रेमी जोड़ों के मांगपत्र पर निर्णय लेने और इसमें विफल रहने पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही। साथ ही नोडल अधिकारी के विफल रहने पर अपीलीय प्राधिकरण का विकल्प तैयार करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि इन सभी में विफल रहने पर ही जोड़ों के पास हाईकोर्ट आने का विकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के मामलों की एक साथ सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य के स्तर पर प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा को लेकर तंत्र में कोताही के कारण यहां याचिकाओं की बाढ़ लग गई है। प्रेमी जोड़े भी कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहे हैं और हाईकोर्ट में दाखिल होने वाली सुरक्षा से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए योग्य ही नहीं होती हैं। पहले दिन शादी होती है, अगले दिन सुरक्षा के लिए पुलिस को मांगपत्र दिया जाता है और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किए बगैर हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग वाली याचिका तीसरे दिन ही दाखिल कर दी जाती है।
हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर हरियाणा व पंजाब के एजी तथा चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल को इस मामले में अदालत की मदद का आदेश दिया था। सोमवार को तीनों अदालत में मौजूद रहे और यूटी प्रशासन ने बताया कि उन्होंने प्रेमी जोड़ों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार किया है। पंजाब सरकार ने बताया कि उन्होंने एक पोर्टल तैयार किया है लेकिन ज्यादातर जोड़े इसका इस्तेमाल नहीं करते।
विज्ञापन


सुझाव पर अमल हो तो 90 प्रतिशत याचिकाएं घट जाएंगी
हाईकोर्ट ने कहा कि नोडल ऑफिसर व अपीलीय प्राधिकरण को लेकर सुझाव पर सही प्रकार निर्णय लिया गया तो हाईकोर्ट में प्रेमी जोड़ों की 90 प्रतिशत याचिकाएं घट जाएंगी। इसके साथ ही प्रेमी जोड़ों के मैरिज सर्टिफिकेट की भी पुलिस के स्तर पर जांच हो सकेगी क्योंकि अदालत में अक्सर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट पहुंचते हैं।

पंचकूला में ही क्यों हो रहे बाहरी राज्यों से आने वाले जोड़ों के विवाह
हाईकोर्ट ने कहा कि हमारे सामने आने वाले प्रेमी जोड़ों और विवाहितों की सुरक्षा याचिकाओं से यह सामने आया है कि पंजाब से ही नहीं बल्कि यूपी व अन्य राज्यों से प्रेमी जोड़े पंचकूला में आकर विवाह कर रहे हैं। याचिकाओं के साथ जो फोटो मौजूद हैं उनमें से अधिकतर में एक ही मंडप और वही सजावट मौजूद है। हरियाणा सरकार को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि आखिर क्यों ऐसा हो रहा है और कहीं हिंदू मैरिट एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन कर तो विवाह नहीं करवाए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें