मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा व अन्य राज्यों की तर्ज पर अगले सेशन से टीचरों के ऑनलाइन तबादलों की नीति को मंजूरी दी है। यह फैसला शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग के दौरान लिया गया। इसका मकसद तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से इस नीति को लेकर मुख्य सचिव से विचार-विमर्श करने को कहा।
इसके तहत स्कूलों को पांच जोन में बांटा जाएगा। सीएम ने प्राइमरी टीचरों की नियुक्ति उनके गांव के पास करने का सुझाव दिया। स्कूलों में प्ले-ग्राउंड, बिजली, फर्नीचर, शौचालय सहित पूरा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्कूलों में वाई-फाई मुहैया करवाने को कंपनियों से बात करने को कहा। सीएम ने दसवीं से विदेशी भाषाओं को चयनित विषय के रूप में शामिल करने के निर्देश दिए।