अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार अब केंद्रीय जेलों में आम आदमी क्लीनिक खोलने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि शारीरिक बीमारियों के उपचार के साथ-साथ कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब कोई कैदी जेल से बाहर निकलता है तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। कैदियों को आवश्यक परामर्श (काउंसलिंग) प्रदान करने के लिए जेलों में स्थापित किए जाने वाले आम आदमी क्लीनिकों में मनोवैज्ञानिक और मनोरोग विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2022 को आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत के बाद से अब तक इन क्लीनिकों ने 4.20 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क उपचार प्रदान किया जा चुका है।