पंजाब सरकार ने अपने 1 जून, 2018 के नोटिफिकेशन के तहत पिछले साल नवंबर माह में बस किरायों में बढ़ोतरी की थी। तब सरकार ने डीजल की कीमतों में इजाफे को आधार बनाते हुए किराया बढ़ाने की मजबूरी जताते हुए साधारण बस के किराए में 7 पैसे प्रति किमी और लग्जरी बसों के किराए में 10 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई थी।
इस बढ़ोतरी से साधारण बस का किराया 1.10 रुपये प्रति किमी से बढ़कर 1.17 रुपये प्रति किमी हो गया था जबकि लग्जरी बसों का किराया 130.80 रुपये प्रति किमी से बढ़कर 140.40 रुपये प्रति किमी हो गया था। वोल्वो का किराया भी तब 2.18 रुपये प्रति किमी. से बढ़कर 2.34 रुपये प्रति किमी कर दिया गया था। शनिवार को राज्य सरकार द्वारा इन्हीं दरों में कमी लाते हुए लोगों को राहत दी है।
इतना घटाया किराया
साधारण बस 8 पैसे
साधारण एचवीएसी बस 9 पैसे
इंटेग्रल कोच 14 पैसे
सुपर इंटेग्रल कोच 16 पैसे