फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 जनवरी तक अवकाश घोषित, कड़ाके की सर्दी में मान सरकार का फैसला

Mon, 02 Jan 2023 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए आठ जनवरी तक राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश कर दिया गया है। पंजाब में सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सोमवार सुबह धुंध से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए आठ जनवरी तक राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश कर दिया गया है। पंजाब में सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन


पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन पंजाब के अधिकतर इलाकों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर जारी रहेगी। तापमान और गिरावट आने की संभावना है। एसबीएस नगर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।

इससे पहले कड़ाके की सर्दी के बीच राज्य सरकार ने सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी थी। इसके तहत अब स्कूल आठ तक बंद रहेंगे। नौ जनवरी को स्कूल अपने तय समय पर खुलेंगे। पहले के आदेश के मुताबिक एक जनवरी तक स्कूल बंद थे। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन

चंडीगढ़ में छाया घना कोहरा 
चंडीगढ़ में नए साल के बाद सोमवार की सुबह की शुरुआत भी घनी धुंध के साथ हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

धुंध से सड़क पर मात्र कुछ फुट दूर से ही वाहन दिखाई दे रहे थे। वाहन चालक सड़कों पर दौड़ने की बजाय रेंगते नजर आए। सड़कों पर चलने वाले वाहन हेड लाइटें जलाकर गंतव्य की तरफ जाते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के कई स्थानों पर घना कोहरा होने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर में शीतलहर चलेगी। लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके अलावा 6 जनवरी को शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाने की भी संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें