फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से स्टंट पर सरकार ने लगाई रोक, बटाला में हुई घटना के बाद उठाया कदम

Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

बटाला में ट्रैक्टर पर स्टंट दिखाने के कारण हाल ही में जान गंवाने वाले व्यक्ति की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और आने वाले समय में ऐसे किसी भी हादसे से बचने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि उपकरणों के साथ स्टंट करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टरों व अन्य कृषि उपकरणों के साथ खतरनाक स्टंट करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की घोषणा की है। उन्होंने बटाला में ट्रैक्टर पर स्टंट दिखाने के कारण हाल ही में जान गंवाने वाले व्यक्ति की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और आने वाले समय में ऐसे किसी भी हादसे से बचने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि उपकरणों के साथ स्टंट करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है और स्टंट करके इसे अपने लिए मौत का फरिश्ता न बनाएं। आजकल ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों का प्रयोग स्टंट दिखाने के लिए किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पंजाब में हर साल ग्रामीण खेल मुकाबलों के दौरान भी ट्रैक्टरों और अन्य कृषि उपकरणों के जरिये स्टंट दिखाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। कई बार स्टंट करने वालों को गंभीर चोटें भी आ चुकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें