फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Punjab: तीन जिले रेड, 15 ऑरेंज और चार ग्रीन जोन में, पढ़ें- किस जोन में है आपका शहर

Sat, 02 May 2020 09:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। इसके साथ ही लॉकडाउन का तीसरा चरण चार मई से शुरु होगा और 17 मई तक जारी रहेगा। इससे पहले ही पंजाब सरकार ने राज्य में कर्फ्यू/लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया था। पंजाब में कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में 30 अप्रैल को केंद्र सरकार ने पंजाब के कोरोना से प्रभावित जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में विभाजित किया था। आइए जानते हैं आपका जिला किस जोन में है...

  • रेड जोन - जालंधर, पटियाला, लुधियाना
  • ऑरेंज जोन- मोहाली, पठानकोट, मानसा, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फरीदकोट, संगरूर, नवांशहर, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, गुरदासपुर, बरनाला।
  • ग्रीन जोन- रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, फाजिल्का।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार-

  • रोड जोन अथवा हॉटस्पॉट ऐसे जिलों को माना गया है कि जहां कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे और केस बढ़ने की रफ्तार भी दोगुनी है।
  • ऑरेंज जोन में राज्य के उन जिलों को रखा गया है, जो रेड जोन और ग्रीन जोन में शामिल नहीं हैं।
  • ग्रीन जोन में उन जिलों को रखा गया है, जहां अब तक कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया या 21 दिन में कोरोना का कोई केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें