पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के मुखी अमृतपाल सिंह की गतिविधियों पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को उग्रवाद और बेवजह हत्याओं के दूसरे चरण में धकेलने का जोखिम नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का जीवन और खून इतना पवित्र है कि बहाया नहीं जा सकता।उन्होंने अमृतपाल के भाषणों पर सवाल उठाते हुए पंजाब के सिख युवाओं को गुमराह करने वाला करार दिया।