फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस ने की राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग, प्रस्ताव पारित

Sat, 14 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस की शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सोनिया गांधी की जगह पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए सर्वसम्मत‌ि से एक प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में बुलाई गई इस बैठक में प्रदेश से सभी कांग्रेसी मंत्री, विधायकों के अलावा पार्टी की चुनाव अधिकारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पार्टी के प्रदेश नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पेश किया, जिसे सर्वसम्मत‌ि से मंजूर कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि पार्टी की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य हैं, जिसके चलते पार्टी के भीतर लगातार यह मांग उठती रही है कि राहुल गांधी को पार्टी प्रधान की जिम्मेदारी सौंप दी जाए।
विज्ञापन


इस बीच, पार्टी के संगठन चुनावों का काम भी अंतिम चरण में है और कई राज्यों में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में प्रस्ताव पारित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसे देखते हुए माना जा रहा है क‌ि पार्टी के संगठन चुनावों के दौरान ही राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने दी जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस ने भी पास किया प्रस्ताव

rahul gandhi
पंजाब से पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव बुधवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। 202 पीसीसी सदस्यों ने हाथ खड़े कर प्रस्ताव पारित किया। इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेज दी गई है।

अनेक धड़ों में बंटे कांग्रेसी राहुल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए एकजुट नजर आए। उम्मीद के विपरीत कांग्रेसियों की बैठक शांति से निपट गई। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ की मौजूदगी में बैठक हुई। कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला जय शाह मामले में प्रेस वार्ता को लेकर मुंबई में होने के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले पाए। जबकि कुलदीप बिश्नोई की गैरमौजूदगी रही। हालांकि, उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई और बेटे भव्य बिश्नोई ने मौजूदगी दर्ज कराई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें