फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक का इस्तीफा

Mon, 19 Jan 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। धूरी से कांग्रेस विधायक अरविंद खन्ना ने बेहद चौंकाने वाला फैसला किया। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही सक्रिय राजनीति छोड़ने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन


इस बयान ने खन्ना के भाजपा में जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। अरविंद खन्ना को लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता रहा है।

कैप्टन ने ही 2012 के चुनाव में उन्हें धुरी हलके से टिकट दिया था। अरविंद खन्ना ने कहा कि वह परिवार और कारोबार को समय देना चाहते हैं। इसी लिए विधायक पद से इस्तीफा देते हुए सक्रिय राजनीति भी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भी दिया ‌था इस्तीफा

गौरतलब है कि खन्ना ने पिछले साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भी इस्तीफे का ऐलान किया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। विधानसभा स्पीकर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल ने अरविंद खन्ना का इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि खन्ना का इस्तीफा विधानसभा पहुंचा है। खन्ना ने उन्हें इस बारे में फोन करके भी सूचित किया है। वह सोमवार को विधानसभा पहुंच कर इस्तीफे की जांच करेंगे।

खन्ना द्वारा अप्रैल में दिए इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर अटवाल ने कहा कि वह पेंडिंग है। गौरतलब है कि तब स्पीकर ने यह कहा था कि जब तक खन्ना निजी तौर पर पेश नहीं होते, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें