पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। लुधियाना पहुंचे सिद्धू ने कहा कि मैंने पंजाब में ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी। कानून व्यवस्था से कोई नहीं डरता। यहां जंगलराज है। दिन दहाड़े हत्याएं की जा रही हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था और शांति के अलावा कोई प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए।