पंजाब कांग्रेस ने बाघापुराना के पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फरीदकोट लोकसभा चुनाव के दौरान बराड़ की पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए ये फैसला लिया है। दर्शन सिंह बराड़ के छोटे बेटे कमलजीत सिंह बराड़ ने 2024 लोकसभा चुनाव लुधियाना से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।