फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 86 उम्मीदवारों की पहली सूची, अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे नवजोत सिद्धू

सार

सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
punjab congress - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने आगामी पंजाब चुनावों में 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी से मैदान में उतरेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव मैदान में होंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से मैदान में उतरेंगे। अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है। 

अबोहर से सुनील जाखड़ के भतीजे को टिकट

बलबीर सिद्धू मोहाली से मैदान में उतरेंगे वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे कैप्टन संदीप संधू को दाखा से टिकट दिया गया है। मलोट से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी की टिकट कट गई है। यहां से आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई रुपिंदर कौर रुबी को टिकट दी गई है। अबोहर से सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। फिरोजपुर से परमिंरदर पिंकी और जीरा से कुलबीर जीरा को टिकट दिया गया है। नाभा से साधु सिंह धर्मसोत, सुजानपुर से नरेश पुरी, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा, श्री हरगोबिंदपुर से मंदीप सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। 

भुलत्थ से मैदान में उतरेंगे सुखपाल खैरा

अजनाला से हरप्रताप सिंह अजनाला, राजासांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया, मजीठा से जगविंदर पाल सिंह को टिकट दी गई है। जंडियाला से सुखविंदर सिंह डैनी, अमृतसर उत्तरी से सुनील दत्ती, अमृतसर वेस्ट से राजकुमार वेरका, अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर सिंह बुलारिया, तरनतारन से डा.धर्मबीर अग्निहोत्री और पट्टी से हरमिंदर सिंह गिल को टिकट दी गई है। बाबा बकाला से संतोख सिंह, भुलत्थ से सुखपाल खैरा, कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह, सुल्तानपुर लोधी से नवतेज चीमा, फगवाड़ा से बलविंदर सिंह धलीवाल,  फिल्लौर से विक्रमजीत चौधरी, शाहकोट से हरदेव सिंह, करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह और जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू को टिकट दी गई है। 

जालंधर कैंट से लड़ेंगे परगट सिंह

जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, जालंधर उत्तरी से अवतार सिंह जूनियर, जालंधर कैंट से परगट सिंह, आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली, मुकेरियां से इंदु बाला, दसूहा से अरुण डोगरा, टांडा उड़मुड़ से संगत सिंह गिलजियां, शाम चौरासी से पवन कुमार आदिया, होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा, चब्बेवाल से डा.राजकुमार, गढ़शंकर से अमरप्रीत लाली, बलाचौर से दर्शन लाल, श्री आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह, रुपनगर से बरिंदर सिंह ढिल्लों को टिकट दी गई है।

भारत भूषण आशु को मिली टिकट

बस्सी पठाना से गुरप्रीत सिंह जीपी, फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत नागरा, अमलोह से रणदीप सिंह नाभा, खन्ना से गुरकीरत कोटली, लुधियाना ईस्ट से संजीव तलवार, आत्मनगर से कमलजीत सिंह, लुधियाना सेंट्रल से सुरिंदर डावर, लुधियाना वेस्ट से भारत भूषण आशु, लुधियाना नार्थ से राकेश पांडे, पायल से लखवीर लक्खा, राजकोट से अमर सिंह, निहाल सिंहवाला से भूपेंद्र सहोके, बाघापुराना से दर्शन सिंह बराड़ और धर्मकोट से सुखजीत सिंह लोहगढ़ को मैदान में उतारा गया है।  

बठिंडा शहरी से लड़ेंगे मनप्रीत बादल

बल्लुआना से राजिंदर कौर, लंबी से जगपाल सिंह, गिद्दड़बाहा से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, फरीदकोट से कुशलदीप सिंह ढिल्लों, रामपुरा फूल से गुरप्रीत सिंह कांगड़, भुच्चो मंडी से प्रीतम सिंह कोटभाई, बठिंडा शहरी से मनप्रीत सिंह बादल और बठिंडा देहाती से हरविंदर सिंह गिल लाडी  को मैदान में उतारा गया है। तलवंडी साबो से खुशबाज सिंह जटाना, मौड़ से डा. मनोज बाला बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें