चोरों की हिमाकत देखिए, उन्होंने सीएम के काफिले की कार पर ही हाथ साफ कर दिया। घटना जीरकपुर की है। गाड़ी पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल के काफिले की थी। यूं तो स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश भर में हाई अलर्ट का दावा पुलिस कर रही थी। जगह-जगह नाके और पुलिस को तैनात किया गया था, लेकिन चोरों की इस हरकत ने उनकी पोल खोल दी।
जीरकपुर निवासी एसपी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एसपी सुरिंद्र सिंह वालिया ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब तीन वह ड्यूटी के बाद घर आए थे। उन्होंने ड्राइवर हवलदार जसविंद्र सिंह को सरकारी सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी जिसका नंबर पीबी 30डी-7470 से छोड़ने आया था।
एसपी को घर में छोड़ने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद वह अपने घर खरड़ चला गया। शुक्रवार सुबह जब उठकर देखा तो गाड़ी गायब थी। एसपी ने बताया कि यह गाड़ी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के काफिले में शामिल है।