कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात।
- फोटो : एएनआई
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में डीएपी और वैक्सीन की कमी और बठिंडा में ड्रग पार्क का मुद्दा उठाया। ये तीनों अभी लंबित हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही तीनों मुद्दों का समाधान हो जाएगा। कैप्टन ने यह भी जानकारी दी कि अमृतसर के एक निजी अस्पताल में जब ऑक्सीजन की कमी थी तभी छह लोगों की मौत हो गई थी। उस समय हमने 70 टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया लेकिन 300 टन की आवश्यकता थी। अब हम 400 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। अब कोई समस्या नहीं है।